Friday, February 1, 2019

तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से हराया, भारत ने 2-1 से सीरीज जीती

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन वनडे गंवा दिया है, लेकिन तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। सेडन पार्क मैदान पर खेले तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया। मैच में मेजबान कीवी टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की। भारत ने बल्लेबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा (52) की अर्ध्दशतकीय पारी के बदौलत 149 रन बनाए। इसके बाद कीवी टीम ने 2 विकेट खोकर 29.2 ओवर में ही 153 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।

टॉस हारने के बाद भारत की शुरुआत भी बेहद खराब रही। टीम ने 39 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। स्मृति मंधाना (1), जेम्मिाह रोड्रीगेज (12) और कप्तान मिताली राज (9) पवेलियन लौट गई थीं। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दीप्ती शर्मा (52) और हरमनप्रीत कौर (24) ने  टीम को संभाला और स्कोर 87 तक पहुंचाया। यहां हरमनप्रीत आउट हो गईं। उन्हें पेटरसन ने बोल्ड किया। इनके बाद डायलान हेमलता (13) ने दीप्ती का अच्छा साथ दिया और पांचवें विकेट के लिए 30 रन जोड़े। 117 के कुल स्कोर पर हेमलता और फिर तान्या भाटिया (0) पवेलियन लौट लीं। इसके बाद पूरी टीम महज 149 रन पर ऑलआउट हो गई।

न्यूजीलैंड की ओर से एना पेटरसन और ली ताहुहु की शानदार गेंदबाजी की। पेटरसन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, जबकि ताहुहु को 3 विकेट ही मिले। शानदार प्रदर्शन के लिए एना पेटरसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 22 रन पर ही लॉरेन डाउन (10) के रूप में पहला विकेट गंवा दिया था। लॉरेन रनआउट हुईं। इसके बाद कप्तान एमी सैटर्थवाइट (66 नाबाद) और सुजी बतेस (57) ने 84 रन की पार्टनरशिप करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। इनके अलावा शोफी डेविन 17 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की ओर से पूनम यादव ही एकमात्र विकेट लेने में कामयाब रहीं।

मिताली राज ने इस सीरीज के दूसरे मैच में 63 रन की पारी खेली थी। भारतीय कप्तान ने 1999 में अपना पहला डेब्यू मैच खेला था। तब से अब तक भारतीय महिला टीम ने कुल 263 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से मिताली 200 मुकाबलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मिताली ने अब तक 10 टेस्ट और 85 टी-20 मैच खेले हैं।

दुनिया के टॉप-3 महिला खिलाड़ी
मिताली के बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की कार्लोट एडवर्ड (1999-2016) हैं। उन्होंने 191 मैच में 38.16 की औसत से 5992 रन बनाए। इसमें 9 शतक शामिल हैं। इनके अलावा तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क (1991-2005) ने 118 मैचों में 47.49 की औसत से 4844 रन बनाए। साथ ही 5 शतक भी लगाए।

भारतीय खिलाड़ियों में अंजुम दूसरे नंबर पर
भारतीय खिलाड़ियों में बात करें तो मिताली के बाद अंजुम चौपड़ा (1995-2012) हैं। इन्होंने भारत के लिए 127 मैच खेलकर 31.38 की औसत से 2856 रन बनाए हैं। अंजुम ने एक शतक लगाया है। इनके बाद हरमनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर काबिज हैं। हरमनप्रीत ने अब तक 93 मैचों में 34.52 की औसत से 2244 रन बनाए। इसमें 3 शतक शामिल है।

अमेरिका के पेमब्रोक पाइन्स शहर की एक सड़क पर जिस गड्ढे को राहगीर आम टूट-फूट का नतीजा मान रहे थे, जांच में वह 150 फीट लंबी सुरंग निकली। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के मुताबिक, चोरों ने सुरंग को बैंक के बेसमेंट के पास तक खोद लिया था। अब पुलिस इसकी तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment